अन्य

हाजी आबिद हसन सलमानी का भांजा अनवर सलमानी रहस्यमय तौर पर लापता

संवाद। मज़हर आलम

नासिर सलमानी ने लापता होने पर कई तरह की आशंकाएं जाहिर की

जालंधर : जमात ए सलमानी ट्रस्ट पंजाब के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी का भांजा अनवर सलमानी (45) पिता अख्तर सलमानी की देर रात रहस्यमय तौर पर लापता होने की सूचना मिली है।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नासिर सलमानी ने जानकारी देते हुए कहा कि अनवर सलमानी मेरा फूफी जाद भाई है। वह रोज की तरह आज भी सुबह 10:00 बजे अपने घर अवतार नगर गली नंबर 11 से मॉडल टाउन स्थित सैलून 11 और 9टी9 सैलून एकेडमी के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर जब घर वालों ने फोन किया तो उनका फोन बंद था। रिश्तेदारों से लेकर उनके दोस्तों को फोन किया गया लेकिन कहीं से उनका पता नहीं चल पाया। घरवालों के अंदर कई तरह की आशंकाएं पाई जा रही हैं। इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अनवर सलमानी का जालंधर शहर में चार बड़े सैलून एकेडमी हैं। बेसिक तौर पर अनवर सलमानी यूपी के जिला सहारनपुर के रहने वाले हैं और 30 सालों से जालंधर में रह रहे हैं।
हाजी आबिद हसन सलमानी और अल्पसंख्यक आयोग मेंबर नासिर सलमानी ने अनवर सलमानी का पता देने वालों को उचित इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इन नंबरों (99885 78677 + 98145 81258) पर जानकारी दे सकते हैं।