अन्य

यूनिवर्सिटी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पीएसएस और ई एस एस व एलईडी स्क्रीन पर किया लाइव स्कोर प्रदर्शित

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय खेलकूद वर्ष 2022 बालिका वर्ग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में पहली बार किसी भी विश्वविद्यालय की ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में पी0एस0एस0,ई0एस0एस0 व एल0ई0डी0 स्क्रीन की सहायता से लाइव स्कोर प्रदर्शित कराई गई। ओवर ऑल विजेता आगरा कालेज,आगरा ओवर ऑल उपविजेता छलेसर कैम्पस रहा।


विजेता एवं चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैंः-
जिसमें आगरा कालेज,आगरा 3 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर 53 अंको के साथ ओवर आल विजेता।
छलेसर कैम्पस 1 स्वर्ण,2 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर 3 अंको के साथ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनकामेश्वर महन्त योगेश पुरी द्वारा किया गया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि डा.एम.सी शर्मा व अमित शर्मा थे।

पुरस्कार वितरण डॉ. अखिलेश चन्द सक्सैना (निदेशक खेलकूद शारीरिक शिक्षा विभाग डा. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय,आगरा) द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। सभी अथितियों का धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डा.महेश फौजदार द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य चयनकर्ता अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा एवं डॉ. निशा अग्रवाल, पर्यवेक्षक डॉ. जसवन्त यादव रहे।

इस अवसर पर डा.सिन्दुजा, डा. निशाद हुसैन, डा. धनन्जय, डा.अमृता, डा. रवि शंकर, डा.नितेश शर्मा, डा.बबिता, डा. मंजू दलाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 13 कालेज की टीमों के 50 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिता निर्णायक अभिषेक शर्मा, देशदीपक कुलश्रेष्ठ, करन वर्मा, मृत्युन्जय कुमार, नितिन बघेल, आलोक, मनोज कुमार पाल, गौतम कुमार,गौरव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुदर्शन देवनाथ व तोषान्त कुमार द्वारा सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन डा. जयदीप शर्मा (अस्सिटेन्ट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग) द्वारा किया गया.

विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं -अण्डरः-46 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः- शिवानी दीक्षित (कृष्णा कालेज)रजत पदकः- दीक्षा शर्मा (छलेसर कैम्पस)कांस्य पदकः- मल्लिका चतुर्वेदी (के0डी0डिग्री कालेज)कांस्य पदकः- रश्मि बघेल (आगरा कालेज)अण्डरः-49 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः- खुशी जैन (छलेसर कैम्पस) रजत पदकः- खुशबू (कृष्णा कालेज)कांस्य पदकः- चेष्टा सोनी (आर0सी0ए0क0पी0जी0 कालेज)कांस्य पदकः- साक्षी (के0आर0डिग्री कालेज)अण्डरः-53 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण

पदकः- काजल शर्मा,सी0एल0 जैन कालेजरजत पदकः-दिव्या गोला, आर0बी0एस0का0कांस्य पदकः-अंजली शर्मा,छलेसर कैम्पसकांस्य पदक-पिंकी वर्मा,के0आर0डिग्री का0अण्डरः-57 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः-गरिमा यादव,महाराणा प्रताप।रजत पदकः-संजना शाक्य,सत राम कृष्ण।कांस्य पदकः-शिवानी यादव,छलेसर कैम्पस।कांस्य पदक-शालू,आगरा कालेज।अण्डरः-62 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः-रितिका (सेन्ट जोन्स कालेज)रजत पदकः-स्वाती शुक्ला,(आगरा कालेज)कांस्य पदकः-ईशा शर्मा (के0आर0 डिग्री का0)अण्डरः-67 कि0ग्रा0 भार

वर्गस्वर्ण पदकः-इशिका (आगरा कालेज)रजत पदकः-कविता (छलेसर कैम्पस)अण्डरः-73 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः-दुर्गेश शर्मा,आगरा कालेेजओवर:-73 कि0ग्रा0 भार वर्गस्वर्ण पदकः-शिवानी सविता (आगरा कालेज)रजत पदकः-आरती शर्मा (आर0बी0एस0)कांस्य पदकः-खुशबू (छलेसर कैम्पस)पूमसे प्रतियोगिता परिणाम व्सक्तिगत्ः-स्वर्ण पदक विजेताः- स्वाती

शुक्ला,आगरा कालेज। रजत पदक विजेताः- रितु रानी,उषा एजूकेशनलटीमः-स्वर्ण पदक विजेताः-वंदना माहौर,मितान्शी व रश्मि बघेल,आगरा कालेज।सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी चयनित हुए हैं। उपरोक्त चयनित विजेता खिलाड़ी हाल ही में गुरूनानक विश्व विद्यालय,अमृतसर (पंजाब) में आयोजित होने वाली आल इण्डिया विश्वविद्यालय ताइक्वान्डो प्रतियोगिा में प्रतिभाग करेंगे।