अन्य

शैलेंद्र अग्रवाल कांग्रेस सेवादल के अजमेर संभाग प्रभारी नियुक्त

संवाद। मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने बताया कि सेवादल संगठन को गतिमान एवं मजबूती प्रदान करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में जोन प्रभारी, संभाग प्रभारी, मुख्यालय प्रभारी, महिला सेवादल प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी तथा महासचिव के कार्यों का विभाजन कर नियुक्ति की गयी है ।
हेमसिंह शेखावत ने नवनियुक्त सभी प्रभारियों से कहा कि सब शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में आयोजित की गयी प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में तय किया था कि महीने में एक रविवार को प्रभारी अपने क्षेत्र में रहेंगे एवं दिनांक 15 नवंबर से 25 नवंबर के बीच में किसी भी दिन प्रभारी अपने क्षेत्र में तीन दिवस के लिए जाकर जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे एवं जिले एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी संपूर्ण करके प्रदेश मुख्यालय को दिनांक 26 नवंबर को सूचित करेंगे। शेखावत ने सभी प्रभारियों को इस निर्णय की निष्ठापूर्वक पालना करने के निर्देश प्रदान किये हैं।
शैलेंद्र अग्रवाल के अजमेर संभाग प्रभारी नियुक्त होने कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, कांग्रेस नेता हेमंत भाटी, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, गजेंद्र सिंह रलावता, कैलाश झालीवाल, अनुपम शर्मा, विजय नागौरा, अजमेर देहात सेवादल अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष फरहान खान, सुरेश गर्ग, एम एल अत्तार, डॉ सुरेश अग्रवाल, महेश ओझा, अंकुर त्यागी, बलमुकंद टांक, सुनील धानका, सुरेश आबड़, शिवराज भढ़ाना, संपत कोठारी, अशोक सुकरिया, आरिफ खान, गुरुबक्ष सिंह लबाना, पीयूष सुराना, हिमायु खान, करतम मीणा, योगेंद्र चौधरी, हरिप्रसाद जाटव, महेंद्र जोधा, सोना धनवानी, कमल कृपलानी, नरेश सोलीवाल, ब्रजकिशोर जोशी, सुनील सोनी, मनीष सैन, शमसुद्दीन, मुकेश सबलानीया, जितेंद्र चौधरी, पुनीत सांखला, राजकुमार गर्ग, कमल गंगवाल, युनुस, घनश्याम पंचोली, प्रेम सिंह गौड़, महेंद्र कटारिया, हरकेश जगरवाल, राजीव कच्छावा, उमेश चंदनानी व हनुमान शर्मा सहित अनेक कॉंग्रेसजनों व समाज बंधुओं ने बधाई दी है तथा सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।