अन्य

आगरा मंडल ने अनाधिकृत चैन पुलिंग रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान


आगरा। आगरा मंडल के द्वारा यात्रियों द्वारा की जाने वाली अनाधिकृत चैन पुलिंग रोकथाम के लिए रेलवे ने “ऑपरेशन समय पालन” विशेष अभियान चला कर 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 62265 रूपये जुर्माना वसूला किया। भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में उपयोग हेतु सभी ट्रेन कोच में इमरजेंसी अलार्म चैन लगी होती है। लेकिन यात्रियों द्वारा कई बार बिना वजह चैन पुलिंग की जाती है।

जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे यात्रियों पर कार्यवाही हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्री आनन्द स्वरुप के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के नेतृत्व में अभियान लगातार जारी है “ऑपरेशन समय पालन” विशेष अभियान के तहत 01 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 के दौरान आगरा मंडल पर सवारी गाड़ियों में अनाधिकृत चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध आगरा मंडल में “ऑपरेशन समय पालन” विशेष अभियान चलाकर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर समय-समय पर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया।

जिनसे न्यायालय द्वारा कुल 62265 रु.जुर्माना वसूलने के आदेश हुए । साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन के आस-पास स्कूलों एवं गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर बिना उचित कारण अलार्म चैन पुलिंग नहीं करने के बारे में समझाया जा रहा है।
अनाधिकृत चैन पुलिंग करने वालों को रेलवे अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उक्त अधिनियम में 1000 रुपये का जुर्माना अथवा 01 वर्ष की सजा अथवा दोनों का प्रावधान है।