अन्य

आधार बने 10 साल हो गये हैं तो इसे अपडेट जरूर करा लें- जिलाधिकारी

संवाद। नूरूल इस्लाम
बच्चों का भी आधार नामांकन शीघ्र करा लें

कासगंज: जिलाधिारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आधार अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार का अपडेट होना बहुत जरूरी है। अगर आधार बने हुये 10 साल या इससे अधिक हो गये हैं तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट जरूर करा लें। अपना पता और मोबाइल नम्बर जरूर अपडेट रखें। इसके लिये विशेष आधार कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उ0प्र0 मंे इस समय फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधायें निवासियों को दी जा सकें। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान एवं पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा और पारदर्शिता आयेगी। सभी अभिभावक अपने बच्चों का आधार नामांकन भी जल्द करा लें। अगर आपके बच्चे का आधार होगा तो उन्हें स्कूल में तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जायेगा।
समस्त पात्रों को आधार अपडेट होने पर ही योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जनपद में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में आधार अपडेट कराने के लिये जनपद कासगंज में 152 आधार केन्द्र संचालित हैं। इन आधार केन्द्रों पर बड़ी संख्या में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट किये गये हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट या ऑनलाइन एसएसयूपी के माध्यम से अपडेट जरूर करायें। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नम्बर हमेशा अपडेट रखंे। आधार अपडेट के लिए अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जायें और अपना आधार अपडेट करायें। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है। अगर कोई केन्द्र संचालक निर्धारित धनराशि से अधिक मांगता है, तो आप हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं। ऑनलाइन अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण अपलोड कराने पर निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। आधार केन्द्र पर आधार अपडेट कराने पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये है।