अन्य

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग का आभार व्यक्त

संवाद। मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर । राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी राज्य सरकार के सार्वजनिक व ऐच्छिक अवकाश की सूची में अग्रवाल समाज के आराध्य देव महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 15 अक्तुबर 2023 का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद व चिकित्सा एवं अन्य विभागों के राज्य मंत्री डॉ. सुभाष जी गर्ग का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की अग्रवाल समाज की कई संस्थाओं द्वारा समय समय पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य मंत्री डॉ. सुभाष जी गर्ग से श्री अग्रसेन जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गयी थी जिसे सरकार द्वारा आज स्वीकृत किया गया।