अन्य

श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने छप्पन भोग मनोरथ की पूर्णता के लिए लगाई अरदास..

संवाद/ दानिश उमरी

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार आगरा द्वारा आगामी 19 दिसंबर को गोवर्धन की पावन भूमि में आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि आश्रम में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। छप्पन भोग मनोरथ की पूर्णता के साथ महोत्सव को सफल बनाने के लिए सोमवार को गोवर्धन में श्री गिरिराज जी महाराज के समक्ष श्री गिरिराज जी सेवक मंडल आगरा के सदस्य परिवारों द्वारा संत श्री हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में अरदास लगाई गई। पूजन-अर्चन किया गया। भजन गाये।


इस अवसर पर अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्यामसुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष बंसल, अतुल गोयल, मनीष अग्रवाल, योगेश बंसल, अभिषेक अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अंकुश मित्तल, धर्म गोपाल मित्तल, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रामचंद्र महेश्वरी, रौनक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, करण गोयल, कपिल गर्ग, विजय कुमार , मनोज अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सीमा गोयल , उर्मिलामाहेश्वरी, कविता अग्रवाल, आरती बंसल, सोनिया अग्रवाल, शिल्पी मित्तल, अंजली गोयल, सोनाली अग्रवाल, काजल अग्रवाल, नीरू अग्रवाल और अनु मित्तल प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।