अन्य


श्री भगवती सेवा संस्थान ने बच्चों को किया दंत चिकित्सा के बारे में जागरूक

दांत हमारे हैं अनमोल, इनकी सुरक्षा में नहीं हो पोल

आगरा। श्री भगवती जी सेवा संस्थान द्वारा समाज कार्य के अपने ध्येय के अंतर्गत ताजगंज स्थिति सेंट मैरी स्कूल में बच्चों के लिए दंत स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने बताया कि संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्य हरिमोहन कोठिया , प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कौशल, विद्यालय के प्रधानाचार्य ताहिर सिद्दीकी, संस्था के सचिव गजेंद्र, कोषाध्यक्ष अनंत वर्धन नगाइच एवं कार्यक्रम संचालक यतींद्र जी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


आगरा के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ कुशल सिंह ने अपनी टीम के साथ बच्चों के दांतो का परीक्षण करते हुए उनको स्वस्थ रखने के तरीके बताए। उन्होंने ब्रश को सही तरह पकड़ने और उसका सही प्रयोग करना भी बताया। उन्होंने कहा कि जल प्रदूषण के कारण दांतों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बढ़ जाती है। लगभग 100 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। अनंत वर्धन,सचिव ने बताया की जब बच्चे स्वस्थ होंगे तभी राष्ट्र स्वस्थ एवं संपन्न होगा।और संस्था प्रतिबद्ध है समाज के स्वास्थ के प्रति।


गजेंद्र ने कहा की संस्था अगले माह से विद्यालयों मैं जाकर मल्टी स्पेशलिटी कैंप भी लगाएगी।सभी बच्चों को गुटका तंबाकू का सेवन न करने एवम अपने मां बाप को भी न करने देने के लिए समझाया गया। इसके बाद सभी बच्चों को डेंटल किट्स दी गई ।
संस्था के अनंत नगायच, हरीबाबू और गजेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। यतेन्द्र सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ताहिर सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिक्षिका राजश्री सत्संगी और तनुश्री व सौरभ शर्मा ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।