अन्य

जिलाधिकारी और एसएसपी ने लिया मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का जायज़ा

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 नवम्बर को आगरा आगमन होगा। तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व अन्य अधिकारियों ने तारघर मैदान का जायजा लिया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के भौतिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को देखा गया और अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने को निर्देर्शित किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) दिव्या सिंह तथा लो.नि.वि. मुख्य अभियन्ता पी.के. शरद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला सूचना कार्यालय, आगरा द्वारा प्रसारित