अन्य

दयानन्द कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संविधान दिवस समारोह का आयोजन

संवाद -मो नज़ीर क़ादरी

अज़मेर । दयानन्द कॉलेज अजमेर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो ईकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सत्र 2022 – 2023 को उद्घाटन समारोह एवं संविधान दिवस समारोह मनाया गया इसमे मुख्या अतिथि के रूप में डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह चाहर राज्य संपर्क अधिकारी, शासन सचिवालय जयपुर रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भूमिका प्रोफ़ेसर राम सिंह आढा, प्रोफ़ेसर राजनीति विघ्याँ विभाग जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर रहें। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बी. एल. विश्नोई रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य, डॉक्टर लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने राष्ट्रिय सेवा योजना का महत्त्व तथा स्वंयसेवको के व्यक्तित्व के विकास में राष्ट्रिय सेवा योजना की महत्ती भूमिका से अवगत करवाते हुए बताया कि संविधान की प्रस्तावना को अंगीकृत करते हुए अनुशासन पूर्वक किस प्रकार जीवन व्यतीत किया जा सकता है। मुख्य वक्त डॉक्टर राम सिंह आढ़ा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक न्याय एवं समानता की पृष्ठ भूमि स्वतंत्रता के समय ही समाहित कर विश्व के कई देशो में वर्तमान में लागु की जा रही है। विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का है जो लोगो के लिए ही बनाया गया है। स्वंयसेवको को संविधान को आत्मार्पित व् अंगीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया।


प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत ने स्वंयसेवको को संविधान के अनुरूप व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूर्णिमा दाधीच ने राष्ट्रिय सेवा योजना के सत्र 2021- 2022 की हुई गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी व् सत्र 2022 – 2023 में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों भी प्रस्तुत की।


कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद रफीक खान ने संविधान की मुख्य विशेषतओं, मूल अधिकारो व् कर्तव्यों पर चर्चा की उपाचार्य डॉक्टर एम्. के. सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।