अन्य

पुलिस कमिश्नर ने किया थाना हरिपर्वत का आकस्मिक निरीक्षण

आगरा। आगरा के पहले पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बुधवार को थाना हरीपर्वत का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया।

साथ ही उनके रखरखाव व साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा थाने में कर्मचारियों के बैरक आदि, थाना प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बताता ते चले की पुलिस कमिश्नर पूर्व में आगरा के एसएसपी रह चुके हैं। आगरा उनके लिए नया नहीं हैं। उनकी कार्य प्रणाली से ताज नगरी के लोग पहले से ही प्रभावित रहे हैं।