अन्य

लोकतंत्र सेनानियों का आजीवन कार्ड बनाया जाए- डॉक्टर इस्लाम अहमद फारूकी

सीएम को संबोधित एडीएम को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

कासगंज। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि लोकतंत्र सेनानी कार्ड का तुरंत नवीनीकरण किया जाए जिस पर अंतिम तिथि की जगह आजीवन लिखा जाए। सरकारी बसों में एडवांस बुकिंग हेतु ऑनलाइन करते समय लोकतंत्र सेनानी का ऑप्शन उपलब्ध कराया जाए जिससे ऑनलाइन करते समय कोई भी परेशानी ना आए। राष्ट्रीय पर्व पर लोकतंत्र सेनानियों को झंडारोहण के दौरान सम्मानित किया जाए। आपातकाल 1975 के काले कानून के बाद लोकतंत्र की दूसरी लड़ाई का पुस्तकों में पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की भावी पीढ़ी को पढ़ाया जाए। सरकार की आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना का लाभ लोकतंत्र सेनानियों को दिया जाए जिससे 10 परसेंट जीवित बचे लोकतंत्र सेनानी समय-समय पर अपना उपचार करा सकें। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने जैसी सात मांगों की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर इस्लाम अहमद फारूकी, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, अतर सिंह, जहूर हुसैन, राकेश कुमार गांधी, दुर्ग पाल सिंह, कोमल सिंह, मिही लाल, चंद्रभान सिंह समेत तमाम लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।