अन्य

पर्यावरण संरक्षण के लिए नदियों की करें देखभाल, प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना आरती में लिया संकल्प

आगरा, यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने यमुना मां का अभिषेक पूरे विधि विधान के साथ किया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।यमुना नदी के संरक्षण व प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया और उसके बाद पूरे विधि विधान से मां यमुना का अभिषेक यमुना के तट पर किया।सभी के साथ मिलकर मां यमुना की आरती की।इस दौरान महंत गौरव गिरी ने बताया कि मां यमुना में स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है इसमें स्नान करने से लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं।मां यमुना हमें पीने के जल से लेकर अनाज तक देती है।हम लोग अपनी मां का ही ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।इसको साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।इसलिये सभी लोग पूरे श्रृद्धा भाव से मां यमुना से प्रार्थना करें वह हमेशा अपने जल से हमें अभिसिंचित करें।श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा प्राचीन कैलाश मंदिर यमुना तट पर बसा प्राचीन व धार्मिक केंद्र है मां यमुना हमेशा यहां के लोगों की रक्षा करती हैं।सभी लोग मिलकर इसे साफ सुथरा रखें और पूरे श्रद्धाभाव से मां यमुना की पूजा अर्चना करें। प्रशान्त गौतम ज़िला शारिरिक प्रमुख प्रवीण बिंदल,अभय प्रताप सिंह, इस मौके पर पंकज गुप्ता रॉबिन जैन अमित सारस्वत राहुल गुप्ता अभिषेक गिरी सागर गिरी सौरभ गिरी आदि उपस्थित थे