अन्य

नगर निगम द्वारा व्यापारियो से यूजर चार्जेस वसूली करने का निरन्तर करेंगे विरोध: महेन्द्र बंसल

संवाद – मो नज़ीर क़ादरी

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में गांधी भवन में मीटिंग का आयोजन करके किया विरोध

 

अजमेर । अजमेर नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण शुल्क यूजर चार्जेस के नाम पर अनेक प्रकार से व्यापारियो को निरन्तर परेशान करने की कार्यवाही के विरूद्व व्यापारी एकजुटटता से विरोघ करना जारी रखे हुए है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में गांधी भवन में अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा ने कहा कि व्यापारी नगर निगम के द्वारा विभिन्न प्रकार से डराकर व धमकाकर कचरा संग्रहण शुल्क ले रहा है।इससे व्यापारियो में नगर निगम के विरूद्व अत्यन्त ज्यादा रोष व्याप्त है उन्होने बोला के व्यापारी इसका निरन्तर विरोघ कर रहे है और भविष्य में भी जारी रखेंगे।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,वरिष्ठ अशोक दुल्हानी मामा,उपाध्यक्ष रणवीर सैनी,उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली,किशोर टेकवानी,लक्ष्मण टेकवानी,महासचिव रमेश लालवानी सहित अनेक अन्य ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के द्वारा नगर निगम के विरूद्व लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे आन्दोलन के साथ है।बैठक को सम्बांधित करते हुए महेन्द्र बंसल और अशोक दुल्हानी मामा ने कहा कि कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर नगर निगम द्वारा व्यापारियो को अनेक प्रकार से परेशान करने का और जबरदस्ती कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली का व्यापारियो को समस्या के समाधान में राजनीतिक दल सहयोग नही करेगा तो चुनाव में उसका साथ व्यापारी वर्ग नही देगा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। व्यापारियो ने बताया कि नगर निगम की हठधर्मिता का परिणाम राजनीतिक दलो को होगा और व्यापारी वर्ग इस प्रकार परेशान किये जाने से त्रस्त है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ द्वारा समस्त 125 व्यापारिक संगठनो के अध्यक्षो व प्रमुख पदाधिकारियो ने महासंघ के पदाधिकारियो को बताया कि कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध में समस्त व्यापारी एकजुटता से महासंघ के साथ है और निरन्तर विरोध जारी रहेगा।इस अवसर पर किशोर टेकवानी,लक्ष्मण टेकवानी,प्रदीप शेवकानी,विजय टेकवानी,अशोक छबलानी,मनोज गोस्वामी, राजकुमार,मोतीराम झमटमल,वीरूमल रतूमल,मुलीराम पुरूस्वानी,दयाल,जीतू भाई,कमल गनवानी, खुशीराम,प्रकाश,बाबा भाई,राजकुमार बत्रा,गोपीराम शर्मा सहित अनेक अन्य सम्मलित थे,