अन्य

ख्वाजा साहब की दरगाह में सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर चादर व फूल पेश कर लम्बी उम्र की मांगी दुआ

संवाद। मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर । सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटीअल्पसंखयक विभाग के द्वारा ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती साहब की दरगाह में पूर्व मंत्री कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाधयक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ नेतेट्व अध्यक्षता मै मखमल की चादर और फूल पेश कर के सोनिया गांधी जी की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कोची से साथ चल रहे भारत जोड़ो यात्री सेवादल की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश ज्योति खन्ना, पश्चिम बंगाल कांग्रेस से पूजा रॉय, निरंजन वासु, हाजी इंसाफ अली, एस एम अकबर, पार्षद सुनील धनका, अशोक मेघवाल, टोंक जिला कांग्रेस से मेहमूद शाह, मजीद खान,अरशद इंसाफ, कलीम कुरैशी दिलशाद अंसारी वाहिद खान, मुबारिक हुसैन, फरीद खान, इशहाक मोहम्मद, सहित सभी ने दरगाह में हाजरी देकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एव यूपीए अध्यक्ष आदरणीय श्रीमति सोनिया गांधी जी की लम्बी उम्र की दुआ की दरगाह में ज़ियारत खादिम जिशान चिश्ती ने कराई। दरगाह के निज़ाम गेट पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों का प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग एस एम अकबर के नेतेत्व में माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।