अन्य

ताज महोत्सव 2023 को अगर आप देना चाहते हैं अपनी थीम तो ख़बर को करें क्लिक


आगरा। ताज महोत्सव समिति ने ताज महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भॉति आगामी ताज महोत्सव-2023 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जनमानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है।

निर्धारित तिथि दिनांक 25 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। अतः आगामी वर्ष के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 25 दिसम्बर 2022 के सायं 05 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति

उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा। दूरभाष 0562-2226431 व ई-मेल- पर प्रेषित किया जा सकता है। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10 हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।