अन्य

विधायक प्रकाश नें बाँटा स्मार्ट फोन : कहा इससे छात्र बनेंगे होनहार


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।राजा देवी डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से स्मार्टफोन का वितरण सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें किया। कहा कि इससे बच्चों को शिक्षा में बहुत लाभ मिलेगा। उनकी पढ़ाई और भी आसान हो जाएगी। सरकार की इस योजना से सभी बच्चों को बहुत लाभ मिलेगा। फोन न होने के कारण काफी दिक्कतें होती थी,जिससे पढ़ाई में बाधा पड़ती थी। अब इसके मिल जाने के बाद समस्या से निदान मिलेगा। पढ़ाई और भी आसान हो जायेगी। सरकार की इस योजना ने पढ़ाई में होने वाली दिक्कतों को आसान कर दिया है। अब हर तरह के कंपटीशन के लिए इससे तैयारी की जा सकती है।


इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार
शिवहरे ,पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी,व्यापारी नेता मनोज जैन ,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ आदि भी उपस्थित रहे औऱ कार्यक्रम को संबोधित भी किया।