अन्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए बने पत्रक का दरगाह के निज़ाम गेट के सामने हुआ विमोचन

संवाद -मो नज़ीर क़ादरी

अज़मेर । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शहर द्वारा बनाये गए मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं गहलोत सरकार कुशासन को दर्शाने वाले पत्रक का विमोचन दरगाह के निज़ाम गेट के सामने अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया ,
इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा संयोजक अरविंद यादव,उत्तर संयोजक स्टेफ़ी चौहान,मौलाना आज़ाद संस्थान भारत सरकार सदस्य सैयद अफशांन चिश्ती,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष शफ़ीक़ ख़ान,पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल,महामंत्री भाजपा अजमेर रमेश सोनी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जयसवाल ,महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव,सैयद मेहराज चिश्ती,सैयद सादिक़ अली,शहज़ाद ख़ान,आसिफ़ बख्श,ज़ैनू घोसी,जावेद शैख़,इशरत परवीन सहित पार्टी के कई पार्षदगण ,पद अधिकारीगण,व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।