राजनीति

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 दिसंबर को

नई दिल्ली ,दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनावों में कामयाबी के बाद पार्टी 2024 की लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 दिसंबर आयोजित कर रही है,
गौरतलब है कि गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को लगभग 13 प्रतिशत वोट मिला है। जो एक खास उपलब्धि है। आम आदमी पार्टी को गुजरात में सीटें हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
राज्य में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओ ने चुनाव प्रचार में जान झोंक दी थी। अरविंद केजरीवाल अन्य मंत्रियों और पार्टी के बड़े चेहरों के साथ गुजरात में रैलियां करने में व्यस्त थे। उन्होंने पूरी कोशिश की कि गुजरात में हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने की। इसके लिए उन्होंने घोषणाओं का भी सहारा लिया।
गुजरात चुनावों के बाद सामने आया कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के वोटबैंक पर सेंध मारी है। पार्टी ने कांग्रेस के वोटबैंक को कम किया। देश की सबसे पुरानी पार्टी को मिलने वाला वोट अब आम आदमी पार्टी को मिला है।