अन्य

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू कर रहें धमाल शहर के तालाबों को बना रहे हैं आकर्षक


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। शंकर सरोवर नबाब टैंक में उत्तम बांदा सुन्दर बांदा की परिकल्पना के तत्वावधान मे रविवार को पुनः सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू के नेतृत्व में बुन्देली प्रकृति पर्यटन के बैनर तले काफी संख्या में लोग एकत्रित हुये। साथ ही सरोवरों एवं तालाबों को सफाई के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक बनाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में पत्रकार, वकील, डाक्टर, व्यापारी गण, के अलावा राजनैतिक एवं समाज सेवियों नें सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें अपील किया कि सभी लोग आगे भी अपना योगदान दे कर जिले के तालाबों को सुन्दर बनाने की योजना को मूर्ति रुप देने के लिए आगे आयें। अपने सपनों के बांदा को आकार दें। आप देखेंगे कि जैसा सोचा था वैसा सुन्दर और उत्तम बांदा बन गया। एक कदम अपने लिए अवश्य चले और मन्जिल तक पहुंचेंगे यह विश्वास रखे!
पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें कहा कि शंकर सरोवर के बाद मुख्यालय के अन्य तालाबों में भी सफाई अभियान चलाया जाऐगा।