राजनीति

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ जनपद भर में स्वागत

संवाद। नूरूल इस्लाम
कासगंज। कांग्रेस पार्टी की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र योगेश दीक्षित के नेतृत्व में जनपद कासगंज मुख्यालय पर सोरों गेट बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रारंभ हुई, यात्रा अम्बेडकर पार्क से होती हुई ठंडी सड़क से होती हुई अग्रसेन द्वार में प्रवेश करते हुए गाँधी मूर्ति पहुँची जहाँ राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत पश्चात बारहद्वारी पर राष्ट्रीय नायक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के माल्यार्पण किया गया वहाँ से सहावर गेट भ्रमड़ करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता जी के प्रतिष्ठान पर यात्रा का स्वागत व विष्ठान वितरित किया गया गली सत्तार बेंड होते हुए सीधे सोरों गेट पुलिस चौकी मार्ग से होते हुए वरिष्ट कांग्रेसी दिनेश चंद्र गौड़(गौर पेंट) पर यात्रा का स्वागत किया गया और वहाँ से चांडी रोड होते हुए यात्रा ने सहावर के लिए प्रस्थान किया, सहावर में असलम कुरैशी ने यात्रा का स्वागत किया और नगर भ्रमण किया उसके पश्चात यात्रा गंजडुंडवारा में पटियाली रोड पर यात्रा ने दुपहर भोज किया उसके बाद यात्रा पटियाली के लिए रवाना हुई पटियाली नगर में पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी विमल मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया वहाँ से यात्रा थाना दरियाव गंज के लिए रवाना हुई जहाँ फर्रुखाबाद सीमा पर फर्रुखाबाद जिला इकाई ने यात्रा को रिसीव किया इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला अध्यक्ष अदनान मियां,महिला ज़ोन अध्यक्ष ममता राजपूत, महिला जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, सेवा दल प्रमुख मुकेश यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी दादा रवेन्द्र, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी गौर, सतेंद्रपाल सिंह वैष, महेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सुबोध वाष्णेय, अमित पाठक, आज़ाद अली राइन, मुन्नी देवी यादव, रज़िया सुल्तान व अन्य सैकड़ो की तादात में कांग्रेस जन मौजूद रहे।