अन्य

सपा विधायक नादिरा सुल्तान बनीं महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्य

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। पटियाली सपा विधायक नादिरा सुल्तान को प्रदेश सरकार ने विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास समिति में सदस्य नामित किया है। इससे उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में हर्ष है।
नादिरा सुल्तान प्रदेश में हुए 2022 के विधान सभा चुनाव में पटिया ली विधानसभा से विजयी हुईं समाजवादी पार्टी की नादिरा सुल्तान को प्रदेश सरकार ने एक नई जिम्मेदारी से नवाजा है।
उन्हें विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास समिति में सदस्य चुना गया है। उनके चयन पर सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शाहरूख राज, विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रांजल यादव, पूर्व विधायक जसवीर यादव, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप, अशोक सक्सेना, मुनाजिर हुसैन, मुन्ने खां, सपा नगर अध्यक्ष गंजडुंडवारा तारिक महमूद, सपा नगर अध्यक्ष सिढ़पुरा वाहिद हुसैन, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राशिद हुसैन अल्वी आदि ने हर्ष जताया है।