राजनीति

नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद घोषित किये पदाधिकारी


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। निकाय चुनाव की नजदीकता देखते हुये विश्व हिन्दू परिषद के “पर” भी संगठन की मजबूती के लिये “उड़ान भरने” लगे है। संगठन के प्रति “कुंभकर्णी नींद” त्याग कर “जागते रहो” की याद आई है! इसी परिप्रेक्ष्य में बजरंग दल नगर बाँदा की एक बैठक रामलीला मैदा में आयोजित की गई।अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी नें किया। संचालन का महामण्डन नगर मंत्री मनीष मंगल नें रचा। जिला संगठन मंत्री एवं बाँदा नगर पालक विवेक खरे द्वारा नगर में संगठन की मजबूती के लिये बेचैनी दिखाई।

आनन -फानन में पूर्व नियोजित फ़ाइल से घोषणाए की झड़ी लगा दी गई। इसके तहत नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद सनी धुरिया को बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी”रिंकू” नगर मंत्री की कमान मनीष मंगल को सौंपी गई।नगर संयोजक बजंरग दल अक्षत रूपलिहा, नगर सह संयोजक राहुल सागर, रोहित नगर एवं कृष्णा को बनाया गया। इसी क्रम में नगर सुरक्षा प्रमुख राज कुमार, नगर सह सुरक्षा प्रमुख रामदास ,नगर गौरक्षा प्रमुख राहुल शिवहरे ,नगर सह गौरक्षा प्रमुख आकाश , नगर बलोपासना प्रमुख अजय,
नगर मिलन केन्द्र प्रमुख बीनेंद्र, नगर सह मिलन केन्द्र प्रमुख दुर्गेश बनाये गये। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कार्यालय में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में माल्यापर्ण कर स्वागत हुआ।