अन्य

सरोवर सफाई अभियान: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू बन गये “जल योद्धा


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। नबाब टैंक शंकर सरोवर में उत्तम बांदा सुन्दर बांदा की परिकल्पना के तत्वावधान मे रविवार को पुनःतीसरी बार सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू जल योद्धा के रूप में नये स्वरूप में उभरे हैँ। उनके नेतृत्व में बुन्देली प्रकृति पर्यटन के बैनर तले काफी संख्या में लोग एकत्रित हुये। साथ ही सरोवरों एवं तालाबों को सफाई के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक बनाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में पत्रकार, वकील, डाक्टर, व्यापारी गण, के अलावा राजनैतिक एवं समाज सेवियों नें सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें अपील किया कि सभी लोग आगे भी अपना योगदान दे कर जिले के तालाबों को सुन्दर बनाने की योजना को साकार रुप देने के लिए आगे आयें। स्वच्छ एवं सुंदर बांदा के सपनें को आकार दें। आप देखेंगे कि जैसा सोचा था वैसा सुन्दर और उत्तम बांदा बन गया। एक कदम अपने लिए अवश्य चले और मन्जिल तक पहुंचेंगे यह विश्वास रखे!सुंदर बांदा की तमन्ना पूरी होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें कहा कि शंकर सरोवर के बाद मुख्यालय के अन्य तालाबों में भी सफाई अभियान चलाया जाऐगा।