अन्य

कैलाश मंदिर पर भव्य यमुना आरती का आयोजन


आगरा। आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती हुई।मुख्य अतिथि नितेश शर्मा शिक्षाविद, समाजसेवी राजेश मंगल “यमुना साधक सम्मान”से सम्मानित भी किया।सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

आयोजक कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती है,जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुनाशुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता है एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं।

यमुना आरती के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि अपनी वसुंधरा को बचाने के कई तरीके हैं,जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं,लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे और उसे यह उपहार आप ही दे सकते हैं। बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं।पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी, इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत विनोद गिरी विजय गिरी जॉनी गिरी विशेष गिरि राज गिरी इसमें प्रशासन,सामाजिक संगठन, स्कूल,कालेज सहित सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी यमुना आरती के अवसर पर मुख्य रूप से अमित सारस्वत,नकुल सारस्वत,आकाश मुदगल, ध्रुव गिरी आदि