अन्य

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया

मथुरा। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे मजिस्ट्रेट मथुरा श्री विकास चौधरी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमन वर्मा जी के निर्देशन में मथुरा जंक्शन स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चला गया | जिसमे अनाधिकृत 522 यात्रियों से कुल रुपए 3,90,860/-रु जुर्माना वसूला गया।जिसमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, केरला एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी, सचखंड, महाकौशल, कर्नाटक विभिन्न गाड़ियों को प्लेटफार्म मथुरा जंक्शन पर चेक किया गया।

जिसमे 179 बिना टिकट यात्रियों से 150925/- रु ,115 अनियमित यात्रियों से 58840/- रु ,04 अनबुक्कड़ लगेज व गंदगी फैलाने वाले व यात्रियों से 1095/- रु व 224 अन्य न्यायिक प्रक्रिया से 180000/- रु वसूला गया।


इस चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक आगरा वीरेन्द्र सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अरविंद कुमार, एन.एस. गहलोत, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एल. आर. मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक एच. आर. मीना , लहरी राम मीना, मनमोहन, श्री राशिद जमील, अशोक कैथवास एवं RPF एवं GRP स्टाफ मौजूद रहे ।यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे।