अन्य

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आगरा किला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको द्वारा किया गया वृक्षारोपण

आगरा। आगरा मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप द्वारा आगरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण गुरुवार को किया गया। स्टेशन पर यात्री सुविधा और साफ–सफाई एवं रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का देखा गया। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर यात्री सुविधाए और साफ–सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गये। मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनन्द स्वरुप और डा सुनेश्वर प्रसाद कोऑर्डिनेटर ,प्रो. पी. के कालरा निदेशक, दयालबाग, शिक्षण, संस्थान आगरा के निर्देशन में स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगरा किला रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षा रोपण कार्यक्रम हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रारम्भ किया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वृक्षा रोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की आगरा किला रेलवे स्टेशन की समीपी क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको ने लगभग 100 गड्ढे खोद कर आगरा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराये गए वृक्षों का रोपण रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से किया। आगरा किला रेलवे स्टेशन के वाह्यतम क्षेत्र में रेल मार्ग पर पटरियों के बगल में रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए गए। खाद व मिट्टी डाली गयी तथा जल से सींचा गया। इसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया व सहयोग प्रदान किया।


दयालबाग़ शिक्षण संस्थान आगरा के आस पास के रेलवे स्टेशन को आगरा रेल मंडल के साथ मिलकर साफ़ सुथरा कर स्वच्छ भारत के निर्माण के सपने को साकार करने में अपना सहयोग दे रहा है। स्वच्छ वातावरण व पर्यावरण संरक्षण के लिए दयालबाग़ शिक्षण संस्थान शहर के चुनिंदा स्टेशनो की साफ़ सफाई अभियान चलाता रहा है। डा.रंजीत ने कहा कि संस्थान का हर एक स्वयंसेवक, विद्यार्थी, कार्यक्रम अधिकारी तथा शिक्षक प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान में समीपी रेलवे के अधिकारियो के सहयोग से स्वच्छता व् पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।


इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (सामान्य) पी.पी शर्मा , मंडल अभियंता (मुख्यालय ) जी. विश्वनाथन,एडीएमई अभिषेक प्रधान तथा रेलवे के अन्य कर्मचारी एवं दयालबाग़ शिक्षण संस्थान, दयालबाग, आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इशांत सिंघल, डॉ.वी. प्रेम प्रकाश, अभिजीत, गौरव, डा.रंजीत कुमार आदि वृक्षा रोपण कार्यक्रम के कार्यावरण के लिए सहर्ष भागीदार रहे।