अन्य

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कैसे बनें महान किसान सम्मान समारोह में दिया ज्ञान


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें किसानों को बताया कि वह कैसे बनेंगे कृषि क्षेत्र में महान। उन्होंने जैविक खेती के साथ ही खेत का पानी खेत में रोकने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर आयोजित किसान सम्मान दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों को उन्नतिशील खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया।जिला पंचायत अध्यक्ष नें कहा कि जब किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी देश भी तरक्की करेगा।

बताया कि सरकार किसान हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है इसका लाभ उठाये। भाजपा सरकार किसानों की आय दो गुना करने के प्रति संकल्पित है। अध्यक्ष सुनील पटेल नें खेत का पानी खेत में रोकने औऱ तालाब योजना को अपनाने की अपील की। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि खेती को व्यवसायिक कृषि में परिवर्तित कर अपनी आमदनी बढ़ाएं। यह सपना उन्हें खुद साकार करना होगा। यह अथक परिश्रम से संभव होगा । मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या नें जैविक खेती पर जोर दिया। इस दौरान कृषि से संबंधित स्टाल लगाये गये थे जिसका अवलोकन जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें डीएम एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया।