अन्य

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने राजनीतिक एंव प्रशासनिक छमता का कौशल दिखाया। इसके चलते बबेरू मंडी समिति एंव किसानों के बीच हो रहे विवाद की “कब्बडी-कब्बडी” समाप्त हो गई। आपको बता दे कि बबेरू मंडी समिति में धान खरीद को लेकर काफी दिनों से किसान और व्यापारियों के बीच विवाद चल रहा था। व्यापारियों ने धान खरीद बंद कर दी थी। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, उपजिलािकारी को साथ लेकर मंडी पहुंचे। सुलह समझौता कराया। उसके बाद धान खरीद की पुनः शुरुआत हो गई।


विवाद की जड़ में तौल और टीडीएस काटने का मामला था। जिससे किसानों के साथ विवाद था, कई बार किसान नेताओं ने ज्ञापन एंव धरना प्रदर्शन की बात कही थी, दो से तीन बार उप जिलाधिकारी मंडी सचिव और किसानों के बीच बैठक हुई, लेकिन फिर भी व्यापारी तौल में कटौती करते थे, जिसमें किसान और व्यापारियों के साथ विवाद बना रहता था, व्यापारियों के द्वारा खरीद बंद कर दी गई थी। मंडी में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर धान से भरे खड़े थे।


सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह, किसान मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। मंडी समिति के सचिव दिलीप कुमार के साथ बैठक की। लिखित समझौता कराया गया कि कोई भी कटौती नहीं की जाएगी, एक कुंटल में 1 किलो धान लिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों द्वारा खरीद शुरू कर दी गई।