अन्य

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। शंकर सरोवर नबाब टैंक में उत्तम बांदा सुन्दर बांदा की परिकल्पना के तत्वावधान मे रविवार को पुनः चौथी बार सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू जल योद्धा के रूप में नई पहचान कायम कर रहें हैं। उनके नेतृत्व में बुन्देली प्रकृति पर्यटन के बैनर तले काफी संख्या में लोग एकत्रित हुये। साथ ही सरोवरों एवं तालाबों को सफाई के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रध्दा सुमन भी अर्पित किया गया। जल योद्धा के रूप में अशोक जीतू को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।l सरोवर सफाई अभियान के इस चौथे चरण में पत्रकार, वकील, डाक्टर, व्यापारी गण, के अलावा राजनैतिक एवं समाज सेवियों नें सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें अपील किया कि सभी लोग आगे भी अपना योगदान दे कर जिले के तालाबों को सुन्दर बनाने की योजना को मूर्ति रुप देने के लिए आगे आयें। अपने सपनों के बांदा को आकार दें। आप देखेंगे कि जैसा सोचा था वैसा सुन्दर और उत्तम बांदा बन गया। एक कदम अपने लिए अवश्य चले और मन्जिल तक पहुंचेंगे यह विश्वास रखे!
पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें कहा कि शंकर सरोवर के बाद मुख्यालय के अन्य तालाबों में भी सफाई अभियान चलाया जाऐगा।