अन्य

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह का निधन

आगरा। आगरा कॉलेजआगरा के पूर्व प्राचार्य डॉ मुख्तार सिंह के असामयिक निधन पर महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ मुख्तार सिंह शिक्षा जगत की एक महान विभूति थे। उनकी कमी को शिक्षा जगत में कभी भी पूर्ण नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज रावत, मुख्य प्रशासक डॉ अमित अग्रवाल, डॉ के पी तिवारी, डॉ आनंद पांडे, डॉ, विनोद कुमार, डा अमित चौधरी, डॉ चंद्रवीर सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, चेतन गौतम आदि उपस्थित रहे।