अन्य

आगरा मंडल में वीर बाल दिवस का आयोजन


आगरा। मण्डल के आगरा छावनी ,आगरा किला ,मथुरा स्टेशन एवं धौलपुर स्टेशन पर “वीरबाल दिवस” मनाया गया । यह दिवस गुरु गोविन्द सिंह जी के साहबजादे “वीर फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह” के बलिदान को याद करते हुये आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में आगरा छावनी स्टेशन पर एक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया।

आगरा छावनी स्टेशन पर लगी प्रदर्शिनी में साहबजादे जोरावर सिंह और साहबजादे फतेह सिंह के बचपन से लेकर शहादत तक की जीवनयात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया जिसका अवलोकन यात्रियों द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से उनके जीवन से संबंधित घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। साथ ही साथ डिजिटल माध्यमों से भी यात्रियों और आम जनमानस को उनके बारे में बताया गया।