अपराध

यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 वीं की छात्रा से गैंग रेप , तीन आरोपी गिरफ्तार

इको चालक ने अपने साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम


आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर कक्षा 12 वीं की छात्रा से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म नोएडा से अपने घर ओरैया जाने को निकली थी छात्रा पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि ओरैया की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा नोएडा में अपनी मौसी के पास रह रही थी। वहीं एक कंपनी में जॉब भी कर रही थी। कुछ वक्त पहले वो अपनी परीक्षा के कारण अपने घर वापस आ गई।

पुलिस कमिश्नर आगरा

उसके वेतन की कुछ रकम कंपनी पर बकाया रह गई थी। जिसको लेने के लिए वो नोएडा आई थी। उसके बाद मंगलवार की रात वो अपनी मौसी के घर से यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची। जहां पर वो सेक्टर 37 से ओरैया के लिए इको गाड़ी में बैठी। रात के करीब 1 बजे इको यमुना एक्सप्रेस वे पर कुबेरपुर इंटरचेंज पर पहुंची। सारी सवारियां वहीं उतार गई। चालक ने बोला की वो एत्मादपुर तक जाएगा। रात को कुबेरपुर से गाड़ी मिलने में परेशानी होती है। इस कारण पीड़िता एत्मादपुर के लिए इको में बैठ गई। रास्ते में चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया।

सुनसान जगह देखकर युवक उसको पकड़ कर झाड़ियों में ले गए। जहां उसके साथ तीन घंटे तक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद पीड़िता को बदहवास हालत में फिरोजाबाद जाने वाले ऑटो में बैठा दिया। सुबह 7 बजे युवती थाना एत्मादपुर पहुंची और घटना की जानकारी दी। युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर डीजीपी सत्य जीत गुप्ता ने तत्काल कार्यवाही करते हुए टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इको गाड़ी की तलाश कर तीनों आरोपियों को। गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने अपने जुर्म का इकबाल भी किया तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस बारे पुलिस कमिश्नर पी. सिंह ने कहा है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। इस मामले जो भी शामिल हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।