अन्य

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने आज सुबह 3.30 पर ली अंतिम सांस

दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरबेन मोदी का आज सुबह 3 बजे अहमदाबाद में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।

उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।