अन्य

एलईडी बोर्ड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग डेढ़ करोड़ की मशीनें और माल  जलकर राख देखिए वीडियो

आगरा। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लक्ष्मी नगर में एल ई डी बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग। लाखों का माल जलकर राख मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। बताया गया है कि राहुल जिंदल की लक्ष्मी नगर में एल ई डी बोर्ड की फैक्ट्री है। जिसमें शनिवार सुबह तीन बजे के आस पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने काफी देर बाद आग पर काबू किया।

फैक्ट्री की भीषण आग से आस पास के घरों का भी समान आग में जल गया। प्रत्यादर्शी विशेष राठौर ने बताया कि शनिवार तड़के आग नहीं। जिससे अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी। कि फैक्ट्री के साथ साथ आस पास के मकानों में भी लोगों का सामान जलकर राख में बदल गया।