देश विदेश

कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट का निधन

वेटिकन सिटी , कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनसे सेहत बहुत समय से खराब थी , इसी वजह से पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (XVI) ने 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था। पद छोड़ते समय पोप बेनेडिक्ट ने गिरती सेहत को अपने इस्तीफे की वजह बताया था।
पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने साल 2013 में पद छोड़ा था जोकि 600 सालों में पहली बार हुआ था। उनका निधन वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में हुआ। यहां वे अपने इस्तीफे के बाद से रह रहे थे और परमधर्मपीठ के प्रवक्ता थे।
वेटिकन न्यूज ने ट्वीट किया, ‘दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि पोप एमेरिटस, बेनेडिक्ट सोलहवें का आज 9:34 बजे वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।’