अन्य

डीआईजी रेंज अलीगढ़ दीपक कुमार के आईजी पद पर पदोन्नत होने पर एसपी कासगंज ने मोमेंटो भेंट कर दी शुभकामनाएं

संवाद – नूरुल इस्लाम


कासगंज-पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा डीआईजी रेंज अलीगढ़ कैंप कार्यालय पहुंचकर सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी,तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर मोमेंटो भेंट कर बधाई दी,
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेंज अलीगढ़ ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कासगंज पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में हासिल की गई,उपलब्धियों के लिए सराहना की तथा पुलिस अधीक्षक कासगंज को भी बधाई दी और अग्रिम वर्ष 2023 में भी निरंतर सराहनीय व जनहित कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया।