अन्य

भाजपा ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। जनपद में गुरुवार को प्रत्येक मंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता और जिला महामंत्री संजय सोलंकी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की जन्म-जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बाबूजी को नम आंखों से याद किया। सभी कार्यकर्ताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान जिला महामंत्री ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह रामलला के भक्तों में उनकेत्याग, उनके विचार ऊर्जा बनकर सदैव दौड़ते रहेंगे। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि ग़रीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए बाबूजी ने आजीवन काम किया। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, मनोज शर्मा, संजय मूना, आयुष गौतम, श्यामू यादव, अरुण पुंढीर, अभय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।