अन्य

मैथिल ब्राह्मण समाज संगठन ने किया नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा का जोशीला स्वागत

आगरा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रवक्ता अनिल शर्मा का वार्ड नंबर 23 में मैथिल ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत यात्रा में जनसैलाब ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं गाजियाबाद, बागपत और फिर शामली में जिस प्रकार लाखों लोगों ने सड़कों पर उतरकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया यह अभूतपूर्व है जनता का जोश देखते ही बनता था लोगों ने श्री राहुल गांधी और भारत यात्रियों पर पुष्प वर्षा और पुष्पमाला देकर अपना स्नेह और समर्थन दिया।


शर्मा ने कहा कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राष्ट्रीय लोकदल, प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव निगम, सिविल सोसाइटी के लोग, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, डॉक्टर व किसानों ने भारी तादाद में यात्रा में शिरकत कर अपना समर्थन दिया राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हो आगरा के भाजपा के रमेशचंद शर्मा व प्रदीप झा के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक लोगों को प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस की संस्था ग्रहण कराई सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश चंद शर्मा प्रदीप झा के साथ केशव सिंह, मोहन सिंह झा, मुन्नालाल, बॉबी झा।

रामबाबू,ओमप्रकाश, कुणाल, मोहित, राकेश चंद, विनोद, मुकेश, राजा चंद्र, मनोज शर्मा, भूपेंद्र, अभिषेक, अनुभव, राकेश, दामोदर झा, शांताराम झा, करण कुमार, सोनिया झा, श्रीकृष्ण झा, प्रमोद झा, रवि शुक्ला, बॉबी कुमार झा आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।