राजनीति

राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, वह वास्तव में पप्पू हैं-मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा होते हुए पंजाब में प्रवेश कर चुकी है, पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा बुधवार से शुरू होगी। आज राहुल गांधी पंजाब पहुंचने के बाद सीधे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सबके बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की समझ नहीं है कि आखिर राहुल गांधी का दर्शन क्या है। वे खुद कहते हैं कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ने मार दिया। खट्टर ने आगे कहा कि वे शिवभक्त बन जाते हैं, कभी वे ‘पुजारियों’ को निशाने पर ले लेते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं, उसकी वजह से कांग्रेस को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, भाजपा को नहीं। वह वास्तव में पप्पू हैं।