अन्य

घने कोहरे के कारण कार और में ट्रक में भीषण टक्कर चालक की मौत, 6 से ज्यादा घायल

संवाद- सलीम शेरवानी
आगरा।  खेरागढ़ के थाना जगनेर में  सवारियों से भरी इको कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में इको कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर सरेंधी बांध से पहले हुआ। जगनेर की ओर से आधा दर्जन से अधिक सवारियों को भरकर तेज रफ्तार से डग्गेमार इको कार आगरा की ओर जा रही थी। सामने की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इको कार ट्रक से टकराकर गड्ढे में जा गिरी।
इको कार के परखच्चे उड़ गए हादसे में इको कार में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 9 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही इको कार के परखच्चे उड़ गए। घायल सवारियों में बचाव के लिए चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण और जगनेर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में मौके पर हुई ड्राइवर की मौत दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय चालक नरेंद्र निवासी जारगा थाना बसेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 35 वर्षीय अनिल, 27 वर्षीय हाकिम निवासीगण जारगा, थाना बसेड़ी, 58 वर्षीय घनश्याम, 50 वर्षीय धाराजीत, महेंद्र, सुमन, मूलचंद, 28 वर्षीय सपना गर्ग, अशोक निवासी सरेंधी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जबरदस्त कोहरा होने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक अपनी साइड से आ रहा था। लेकिन तेज रफ्तार डग्गेमार इको कार चालक को कोहरे की धुंध के कारण कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। एकदम से ट्रक दिखाई देने पर वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक में टक्कर मार दी। डग्गेमार वाहनों से पहले भी हुए हादसे इस मार्ग पर डग्गेमार इको कार का सरपट दौड़ रही है। वहीं थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।