अन्य

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आगरा। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के कैडेट्स ने महाविद्यालय के केडी छात्रावास स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनका संस्मरण करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला, कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल, डा चंद्रवीर सिंह, डा शैलेंद्र सिंह, यूओ मनस्वी चौधरी, यूओ सहदेव, कैडेट आशीष, कमलेश, आराध्या भट्ट, लक्ष्मी सिंह, आशी धाकड़ आदि ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इससे पूर्व कैडेट्स ने विवेकानंद जी की प्रतिमा को पानी से धोकर साफ किया। कैडेट्स ने परिसर की सफाई भी की।
इस अवसर पर लगभग 135 कैडेट्स उपस्थित थे।