अन्य

समाजवादी पार्टी ने शरद यादव जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

संवाद। नूरुल इस्लाम


कासगंज। समाजवादी पार्टी कासगंज ने सुबह 11 बजे पार्टी कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस पर जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में शोषित ,वंचितों , पिछड़ो के महान समाजवादी नेता 4 बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, 7 बार लोकसभा सांसद, 3 बार राज्यसभा सांसद व जनता दल के अध्यक्ष रहे आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन पर मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति हेतु एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की गई ‌।
इस अवसर जिला महासचिव रफत मुनीर, वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र लोधी, अरुण कुमार लोधी, मनोज यादव, डॉ वी के राजपूत, विशाल कश्यप, बृजेश पहलवान, अभय यादव, अशोक यादव, रिंकू यादव, सीता शर्मा, रीना वर्मा, पुष्पेन्द्र यादव, डॉ वाहिद अली, राजेश अग्रवाल, उदयभान सिंह, रजनेश यादव, विशाल यादव, आशीष यादव आदि सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।