अन्य

जालंधर के कांग्रेसी मेंबर पार्लिमेंट चौधरी संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से निधन

संवाद। मजहर आलम

जालंधर :- जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। दरअसल, चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्रा को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा आज रद्द कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि चौधरी संतोख सिंह को किसी ने धक्का मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उनकी अस्पताल में मौत हो गई।