अन्य

मकर संक्रांति पर युमना किनारे जमकर हुई पतंग बाज़ी

आगरा। मकर संक्रांति के अवसर पर एत्मादौला व्यू पाॅइंट यमुना किनारा में हर वर्ष की भांति भव्य पतंग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ फीता काटकर केंद्रीय विधि मंत्री एस पी सिंह बघेल ने किया‌। इसके बाद बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पतंग बाजी की राजनेता, समाजसेवी सभी यमुना किनारे अपनी अपनी पतंग उड़ाते नज़र आए। सुबह से शुरू हुआ ये कार्यक्रम लंबे समय तक जारी रहा।

इस अवसर पर पतंग महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा नेत्री शबाना खण्डेलवाल एकता जैन कार्यकर्ताओं के साथ इस आयोजन में शामिल हुई।