अन्य

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष को भ्रात शोक : गमगीन हुआ माहौल

संवाद। सलीम शेरवानी

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पराशर के बड़े भाई दिनेश पराशर का निधन होने पर उन्हें भारी आघात हुआ है। उनके निधन पर पत्रकार जगत व खेरागढ में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि शनिवार को हुए निधन से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक राम हेत शर्मा महासचिव की सूचना पर आयोजित शोक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, पुरषोत्तम दुबे मंडल उपाध्यक्ष , नीरज परिहार जिला महासचिव, विष्णु सिकरवार, सलीम शेरवानी, मो0 इस्माइल, सोनू सिंघल, गोविंद पाराशर, श्रीकांत पाराशर, जयकांत पराशर,मुकेश शर्मा, इंद्रेश तौमर, उमेन्द्र भदौरिया एवं खेरागढ के सभी पत्रकारों ने शोक जताया, इस दौरान मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।