अन्य

त्रिपुरा, मेघालय-नगालैंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

27 फरवरी को वोटिंग नतीजे 2 मार्च को

नई दिल्ली, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।
त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक और मेघालय-नगालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी नामांकन होगा।
नाम वापसी त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नगालैंड-10 फरवरी तक होगी