अन्य

जी डी गोयनका स्कूल पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह कि बच्चों से मुलाक़ात देखिए वीडियो

आगरा। जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह का आगमन हुआ । विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य श्री पुनीत वशिष्ठ ने उनका स्वागत किया। बताते चले कि अशोक कुमार को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1974 में उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह भारत के स्वर्ण पदक विजेता एवम विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र हैं।

अशोक कुमार ने छात्रों से मुलाकात की एवं अपने संबोधन में उन्होंने अपने व अपने पिता के जीवन के कुछ रोचक प्रसंगों को छात्रों के साथ साझा किया तथा उन संघर्षों से अवगत कराया जिनसे जूझ कर उनके पिता एवम उन्होंने भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जितवाया व वर्ल्ड कप में जीत दिलवाई। उन्होंने छात्रों को बताया की उस समय आज जैसी सुविधाएं नहीं थी पर अब समय बदल चुका है और अब विद्यार्थी खेल को अपना करियर बना सकते है ।

उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राहुल चाहर, दीपक चाहर आपके बीच से ही निकले है वैसे ही आपके बीच में से और भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे बस आपको इस दिशा में लक्ष्य निर्धारण एवम कड़ी मेहनत की जरूरत है। अशोक कुमार जी ने बच्चों के कहा कि वह सफल खिलाड़ियों में अच्छी चीजों को नोट करें फिर उस चीज की प्रैक्टिस करें तथा जब गेम खेलें तब उस चीज को अमल में लाए यह प्रक्रिया उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएगी। प्रश्नोत्तर काल में बच्चों ने प्रश्न पूछे जिसका अशोक कुमार ने बहुत ही सरल शब्दों में जवाब देकर बच्चों की शंकाओं का समाधान किया।

देखिए वीडियो


अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर श् सुबोध खांडेकर ने कहा की हॉकी को बढ़ाने के लिए अब स्कूल में प्रयास हो रहे हैं जिससे हॉकी का खेल भी अपने स्वर्णिम स्तर पर पहुंचेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, प्रो वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल, अनुपम तिवारी अनूप गुप्ता व जी डी गोयनका के शिक्षक गण उपस्थित रहे।