अन्य

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने के के सक्सेना

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम वेद प्रकाश सक्सेना की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव के अनुमोदन पर प्रदेश महामंत्री श्यामचंद्र श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व केके सक्सेना को सौपा है।

इस दौरान केके सक्सेना ने कहा कि वह ह्रदय से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि कायस्थ समाज के उत्थान में तन मन धन से सहयोग करेंगे। उनकी टीम का उद्देश्य रहेगा कि उनकी वजह से किसी भी संस्था या व्यक्ति का मन दुखी न हो और हम जनपद कासगंज में सहयोग, स्नेह, और भाईचारे का ऐसा माहौल पैदा करेगें, जिससे समाज के कायस्थ बंधुओ में आपसी सामंजस्य स्थापित रहे। इस नियुक्ति पर कायस्थ समाज के बंधुओं ने उन्हें बधाई दी हैं।

बधाई देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, संरक्षक नवल कुलश्रेष्ठ, गौ रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सक्सेना, प्रवीर सक्सेना, शांतनु चौधरी, वीपी सक्सेना, आरके सक्सेना, आदर्श सक्सेना, विनोद सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, दीपक सक्सेना, राकेश शरन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, पंकज सक्सेना, रजनीश कुदेशिया, अनिल खरे, अनुपम सक्सैना, रवि मोहन कुलश्रेष्ठ, नवीन सक्सेना, उपदेश सक्सेना, आलोक कुलश्रेष्ठ, नवल सक्सेना, विजय सक्सेना, अवधेश सक्सेना, अतुल सक्सेना, अमित सक्सेना, आलोक सक्सेना, शैलेंद्र मुबार, प्रशांत सक्सैना, अवधेश, राजा सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, विजय सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अनिल सक्सेना, रंजन सक्सेना, शेखर सक्सेना शामिल हैं।