अन्य

उपजा की बैठक संपन्न निम्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
संगठन का विस्तार कर सोपे पदभार

संवाद। नूरूल इस्लाम

सहावर तहसील अध्यक्ष बने पंकज मिश्रा, पटियाली पर जुम्मन कुरैशी

कासगंज । यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के (उपजा) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन लहरा रोड स्थित प्रभु वाटिका प्राचीन तीर्थ नगरी सोरों में आयोजित की गई ।

जिसकी अध्यक्षता उपजा के संरक्षक श्रीकृष्ण शरद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात संगठन को मजबूत करने के लिए विचार व्यक्त किए गए जहां सभी उपजा के पदाधिकारी व सदस्यों को उपजा के संरक्षक श्रीकृष्ण शरद, डॉ विनय सोनक एवं संरक्षक अजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फहीम अख्तर , बृजेश मिश्रा, आयुष भारद्वाज, पंकज मिश्रा, एवं एटा जिला अध्यक्ष राजेश डी प्रभाकर ने संगठन को मजबूत ऊर्जा देने के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम पांडे एवं संरक्षको की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्विरोध दूसरी बार मनोज पाराशर को जिला अध्यक्ष, रमाकांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी विजय दास मोर्य एवं पंकज मिश्रा को सहावर तहसील अध्यक्ष व जुमन कुरैशी को पटियाली तहसील अध्यक्ष ,श्री भगवान पाराशर को नगर अध्यक्ष सोरों व पंकज पाराशरी नगर महामंत्री, सोनू स्थापक नगर उपाध्यक्ष, राजा सक्सेना नगर सचिव, शुभम दुबे नगर संगठन मंत्री, गौरव मौर्य उप मंत्री, राजेश पाठक मीडिया प्रभारी, अंकित शर्मा उपसचिव, शेष पदाधिकारी कार्यकारिणी पूर्व की भांति निर्विरोध चुनी गई। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम पांडे ने किया व उपजा संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में आए आए सभी अतिथियों का जिला अध्यक्ष मनोज पाराशर ने आभार व्यक्त कर दो दशकों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से अज़ेद्र शर्मा ,राजीव तिवारी , विजय दुबे, सोनू दुबे , अवनीश निर्भय, अंकित शर्मा, शशि राज भारद्वाज, राहुल दुबे, अजय उपाध्याय उर्फ सोनू, ऋषभ मिश्रा सहित आज बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे